Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार अपदस्थ करने की तैयारी को सुशील कोइराला ने स्वीकार किया।

 
नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला ने स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने राष्ट्रपति से माओवादी सरकार को अपदस्थ करने में समर्थन देने का वादा किया था। राष्ट्रपति के द्वारा बाबूराम भट्टराई की सरकार को अपदस्थ करते हुए तख्तापलट की तैयारी संबंधी खबर सार्वजनिक होने के बाद उसमें मुख्य किरादार निर्वाह किए सुशील कोइराला ने राजधानी में पार्टी के एक कार्यक्रम में माना कि सरकार अपदस्थ करने की तैयारी राष्ट्रपति ने बनाई थी और उसमें कांग्रेस एमाले का भी समर्थन रहने वाला था। इसका कारण बताते हुए कोइराला ने कहा कि माओवादी के द्वारा संविधान के दायरे से बाहर जाकर सत्ता कब्जा की योजना रहने के कारण ही उन्होंने राष्ट्रपति से माओवादी सरकार का तख्तापलट करने में साथ देने का आश्वासन दिया था। नेपालकीखबर से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *