पार्टी निर्णय के विरुद्ध नही लगने के लिये पूर्व सभासदों को कांग्रेस का निर्देशन
काठमाडू, कात्तिक १८- नेपाली कांग्रेस ने अपने सभी नेता तथा कार्यकर्ता को सचेत कराया है कि वे पार्टी निर्णयविपरीत संबिधान सभा पुनःस्थापन के पक्ष नही लगें। कांग्रेस प्रवक्ता दिलेन्द्रप्रसाद बडू ने शनिबार को विज्ञप्ती जारी करके संबिधान सभा पुर्नस्थापन के विषय को छोडकर नयाँ निर्वाचन की तैयारी मे लगने के लिये सभी को आह्वान किया है। प्रवक्ता बडू ने कहा है कि केन्द्रीय समिति की बैठक ने नयाँ निर्वाचन मे जाने का सर्वसम्वत निर्णय किया है। पार्टी के अनुशासन और आचार संहिता के विपरित कोइ भी गतिविधि सञ्चालन नही करने का भी उन्होने आग्रह किया है ।
केन्द्रीय समिति व्दारा निर्वाचन मे जाने का लिये गये निर्णय के कल्ह होकर ही पार्टी के ७८ पूर्व सभासदों ने संबिधानसभा पुर्नस्थापना के पक्ष मे विज्ञप्ती प्रकाशीत किया था।
कांग्रेस ने सरकार मे सामिल राजनीतिक दलों के कारण ही संबिधान सभा से संबिधान जारी नही हो सकी तथा संबिधानसभा विघटन के पाँच महिना बाद भी कोइ सहमति के लिये तैयार नही होने का आरोप भी लगाया है।
संबिधान के विवादीत विषय पर सहमति खोज्ना और संबिधान सभा के पुर्नस्थापना करके संबिधान जारी करने की सत्तारुढ दल की दलिल को सत्ता लम्बा करने की चाल मात्र कहकर केन्द्रीय समिति व्दारा निश्कर्ष निकाला गया है।

