Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीपी राजमार्ग विस्तार कर दाे लेन का बनाया जाएगा

 

काठमाडौं काे पूर्वी तराई के साथ जोड्ने वाली वैकल्पिक सडक के रुप में निर्माण हुए बीपी राजमार्ग अब दाे लेन का बनाया जाएगा ।

सडक की चाैडाई कम हाेने के कारण सवारी साधन के अवागमन में कठिनाई हाेने के कारण सरकार ने यह याेजना आगे बढाई है ।

निर्माण सम्पन्न हाेने के ५ वर्ष के बाद सरकार जापान सरकार के सहयोग में निर्मित उक्त राजमार्ग विस्तार करने जा रही है।

यह भी पढें   रसुवा की बाढ़ ने दिया हिमालय का चेतावनी संदेश : श्वेता दीप्ति

सूर्यविनायक–धुलिखेल, धुलिखेल–सिन्धुली–बर्दिवास सडक आयोजना के प्रमुख सूर्यभाट ने बढती सवारी संख्या काे ध्यान में रखकर सडक विस्तार करने की योजना आगे बढाने की जानकारी दी ।

बीपी राजमार्ग का धुलिखेल–नेपालथोक हाेते हुए मूलकोट तक करीब ७० किलोमिटर और चिया बगान–बर्दिवास तक  के ४४ किलोमिटर सडक की विस्तृत आयोजना प्रतिवेदन (डीपीआर)का काम  इसी वर्ष आगे बढेगा ।

खुर्कोट–सिन्धुलीगढी–चियाबारी से ३० किलोमिटर दूरी में स्थित   खुर्कोट–चियाबारी सात किलोमिटर के सुरुङ मार्ग निर्माण हाेने की अवस्था में २३ किलोमिटर दूरी भी घटेगी । उक्त सुरुङ मार्ग निर्माण के लिए  जापान सरकार इच्छुक है ।

यह भी पढें   एमाले की स्थायी कमिटी की बैठक में शामिल होंगी पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी

नेपाल समाचारपत्र से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com