Fri. May 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ कोलकाता की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी

 

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में कोलकाता की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वेस्टइंडीज दौरे पर होने के कारण शमी को सरेंडर के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। पिछले साल शमी की पत्नी हसीन जहां ने ही उन पर यह केस दर्ज कराया था। अदालत के फैसले पर जहां ने कहा, “शमी को लगता है कि वो बहुत ताकतवर है। उसे लगता है कि वह बहुत बड़ा क्रिकेटर है। लेकिन मैं न्यायिक व्यवस्था की शुक्रगुजार हूं। मैं पिछले एक साल से न्याय के लिए लड़ रही हूं।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 मई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

जहां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर वे न होतीं तो मैं सुरक्षित न रह पाती। हसीन जहां ने उत्तर प्रदेश प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमरोहा पुलिस ने मुझे और मेरी बेटी को प्रताड़ित करने की कोशिश की लेकिन वे इसमें सफल नहीं हुए।

पत्नी ने मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगाए थे
मार्च में शमी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप लगाए गए थे। तेज गेंदबाज पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल दहेज उत्पीड़न, शारीरिक उत्पीड़न, मैच फिक्सिंग जैसे कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच के बाद फिक्सिंग के आरोपों से उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।

यह भी पढें   नेपाल सरकार प्रतिबद्ध है कि जिस सीमा को लेकर विवाद है वो नेपाल की भूमि है – सस्मित पोखरेल

क्या है शमी-हसीन जहां विवाद?

शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई फोटोज शेयर करते हुए उन पर लड़कियों के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया था।
हसीन ने शमी और उन लड़कियों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे।
एक फोटो में शमी किसी महिला के साथ खड़े नजर आए। उसे भी शमी की ‘गर्लफ्रेंड’ बताया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *