Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलात्कारी काे मिली फाँसी की सजा

 

आरा.

आरा कोर्ट में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिभुवन यादव ने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुुक्रवार को एक दोषी को फांसी की सजा सुनाई। जबकि, अन्य दो दोषियों को उम्रकैद की सजा मुकर्रर की। तीनों दोषियों पर सवा-सवा लाख रुपए जुर्माना भी लगाया गया।

फैसले की जानकारी देते हुए आरा कोर्ट की विशेष लोक अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया कि बड़हरा थाना क्षेत्र के बिंदगांवा निवासी बलवंत सिंह को धारा- 302 में फांसी की सजा सुनाई गई। बड़हरा थाना क्षेत्र के ही सेमरा गांव निवासी अनंत पांडेय एवं छोटू महतो उर्फ छोटू सिंह को आजीवन कारावास की सजा दी गई। आखिरकार पीड़िता के परिजनों को न्याय मिल गया।

यह भी पढें   सरकार से छह सूत्री सहमति के बाद डॉ. गोविंद केसी ने तोड़ा अनशन

मालूम हो, 31 जनवरी 2018 को किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाकर खेत में ले जाया गया जहां बारी-बारी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई थी। जिला जज त्रिभुवन यादव ने फैसले में कहा कि यह कांड दिल्ली में हुए निर्भया कांड जैसा ही जघन्य अपराध है। बड़ा शहर था, इस कारण वहां मामला हाइलाइटेड हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com