Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कम्प्यूटर एशाेसियशन नेपाल महासंघ, प्रदेश न.२ के अध्यक्ष में आलोक चौरसिया निर्वाचित। 

 

रेयाज आलम, बीरगंज, आसोज ३ गते, शुक्रवार | प्रदेश नम्बर दाे कम्प्यूटर एशाेसियशन नेपाल महासंघ ने अपनी तीसरी साधारण सभा एवं दूसरा अधिवेशन सम्पन्न किया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कम्प्यूटर एशाेसियशन के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमन्त चाैरसिया तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में कम्प्यूटर एशाेसियशन के केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवराज कुँवर की उपस्थिति थी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कम्प्यूटर एशाेसियशन नेपाल महासंघ के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम में स्वागत मंतव्य सिरहा के निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश नंबर २ जिल्ला शाखा के तर्फ से प्रवीण शाह, प्रदेश ५ से सुदीप शर्मा, प्रदेश ३ से भानु शर्मा, रुपन्देही के निवर्तमान अध्यक्ष नारायण श्रेष्ठ, कपिलवस्तु के निवर्तमान अध्यक्ष माधव घिमिरे, रुपन्देही के अध्यक्ष रामूदेव गौतम, उपाध्यक्ष बीरबहादुर क्षेत्री, सचिव जीवन अधिकारी, कोषाध्यक्ष सुवास घिमिरे, पर्सा के निवर्तमान अध्यक्ष आलोक कुमार चौरसिया, रौतहट के निवर्तमान अध्यक्ष जीतेन्द्र रौनियार, सर्लाही के निवर्तमान अध्यक्ष नवीन थापा, धनुषा के अध्यक्ष संजय साह, पर्सा के अध्यक्ष दीपक साह, बारा के अध्यक्ष गणेश ठाकुर, सर्लाही अध्यक्ष नरेश दास,रौतहट अध्यक्ष बाल बिक्रम कार्की, कम्प्यूटर एशाेसियशन नेपाल महासंघ के केंद्रीय सदस्य दीपेंद्र कुमार सिंह, भुषाल श्रेष्ठ, अशोक बाबू, सह कोषाध्यक्ष शेखर दुलाल, केंद्रीय सचिव नारायण थापा ने मंतव्य ब्यक्त किया।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – सेमिफाइनल अर्जेंटीना और इंग्लैंड बीच

निर्वाचन समिति के संयाेजक मुरली मनाेहर तिवारी, सदस्य इमामुद्दीन अहमद, सदस्य रेयाज आलम ने निर्वाचन कराया जिसमे सर्वसम्मति से आलोक कुमार चौरसिया (पर्सा) -अध्यक्ष,अकुल प्रसाद साह (धनुषा) – उपाध्यक्ष, धनंजय महतो (सिरहा) – सचिव, बिनोद प्रसाद साह (बारा) – कोषाध्यक्ष, गौतम जयसवाल (धनुषा), बिजय कुमार साह (सर्लाही) सदस्य में निर्वाचित हुए।   निर्वाचन समिति के संयाेजक मुरली मनाेहर तिवारी नव निर्वाचित को पद और कर्तव्य का शपथ ग्रहण कराया। उद्घोषण कार्य सर्लाही शाखा के अध्यक्ष नरेश दास ने किया। कार्यक्रम आसोज २ गते बीरगंज के होटल भिष्वा में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढें   गोडैता नगरपालिका –१० के विवेक मण्डल ने किया आत्मदाह का प्रयास

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed