Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय सहयोग से निर्मित कुलेश्वर आवास मावि का उद्घाटन

 

काठमांडू, २८ सितम्बर । भारतीय सहयोग से निर्मित काठमांडू महानगरपालिका–१४ स्थित कुलेशवर आवास माध्यामिक विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया गया है । नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास के उप–प्रमुख डा. अजय कुमार ने एक विशेष समारोह के बीच शनिबार उक्त भवन का उद्घान किए हैं । उद्घाटन समारोह में जिला समन्वय समिति के अधयक्ष शिव सुन्दरराज वैद्य, वडाध्यक्ष श्रीमती शोभा सापकोटा तथा जिला समन्वय अधिकृत पिताम्बर अधिकारी लगायत राजनीतिक दल के नेता, विद्यालय से संबंधित पदाधिकारी, शिक्षासेवी एवं स्थानीबासी सहभागी थे ।
सन् १९८९ में कुलेश्वर आवास परिवार कल्याण संस्थान ने कुलेश्वर आवास माध्यमिक विद्यालय स्थापना की थी, जो सामुदाय कीे सहयोग से सञ्चालित होता आ रहा है । इस विद्यालय में आज ८०० से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसमें ५० प्रतिशत छात्रा हैं । इस विद्यालय में अध्ययनरत अधिकांश विद्यार्थी सिमान्तकृत वर्ग तथा समुदाय से प्रतिनिधित्व करते हैं ।

यह भी पढें   आज राष्ट्रीय शोक


स्मरणीय है कि कुलेश्वर आवास विद्यालय के लिए भारत सरकार की ओर से प्राप्त नेपाली रुपयां ३.८६ करोड अनुदान सहयोग से हाल ही में ३ तला की नयां भवन निर्माण किया गया है, उसी भवन का उद्घाटन आज संपन हो गया है । इस भवन में २० कक्षा कोठा हैं, जहां छात्र और छात्राओं के लिए अलग–अलग शौचालय, अण्डरग्राउण्ड पानीटंकी, सेप्टिक टंकी तथा फर्निचर की व्यवस्था की गई है ।
काठमांडू जिला समन्वय समिति ने विद्यालय निर्माण परियोजना के लिए समन्वय किया है । भारतीय दूतावास ने भवन निर्माण कार्य संपन्न होने के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि शिक्षा क्षेत्र पूर्वाधार बिस्तार संबंधी नेपाली सरकार का प्रयास और योजना के लिए नव निर्मित भवन उपयोगी हो सकती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com