Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार महासंघ सिरहा अध्यक्ष गुप्ता की पहल में बिष्णुपुर गा.पा ने पत्रकारों के लिए जमीन मुहैया कराई

 

मनोज बनैता, सिरहा, सेप्टेम्बर २९ ।

नेपाल पत्रकार महासंघ शाखा सिरहा अध्यक्ष दिनेश्वर प्रसाद गुप्ता की पहल मे बिष्णुपुर गाउँपालिका ने सिरहा के पत्रकारों के लिए जमीन उपलब्ध कराया है । नेपाल पत्रकार महासंघ ने संचार केन्द्र तथा तालिम कक्ष के लिए बिष्णुपुर गाउँपालिकाको चिट्ठी भेजी थी । उक्त चिट्ठी मे पत्रकारों के क्षमता बिकास तथा व्यवस्थित पत्रकारिता के लिए अपना भवन होना बहुत महत्त्वपूर्ण होने के कारण जमीन तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का जिक्र किया गया था । बिष्णुपुर गाउँकार्यपालिका में बैठे असोज ९ गते बृहस्पतिबार के बैठक ने जमीन देने का निर्णय किया है । गाउँपालिका अध्यक्ष जागेश्वर यादव की अध्यक्षता म हुइ  उक्त बैठक ने यह निर्णय किया है । निर्णय के मुताबिक पत्रकारो को बिष्णुपुर गाउँपालिका वडा न. १ स्थित माओवादी सडक खन्ड के कमला नहर के दक्षिण पश्चिम के कोने मे जमीन दिया जाएगा । क्षेत्रफल अभी तय होना बाकी है । आवश्यकता अनुसार जमीन दी जाएगी । व्यबस्थित पत्रकारिता के विकास तथा पत्रकारों की क्षमता अभिबृद्धि के लिए तालिम गोष्ठी के उदेश्य से यह जमिन मुहैया करायी जाएगी । गा. पा अध्यक्ष यादव ने कहा है कि सत्य निष्पक्ष समाचार प्रवाह के लिए तालिम भवन तथा संचार केन्द्र जरुरी है इसिलिए हमने जमीन मुहैया कराई हैं ।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *