दो–तिहाई बहुमत के बल पर सरकार निरंकुश बनता जा रहा हैः पौडेल
भक्तपुर, २९ सितम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल को कहना है कि वर्तमान सरकार दो–तिहाई बहुमत के बलपर निरंकुश बनता जा रहा है । नेपाली कांग्रेस भक्तपुर निर्वाचन क्षेत्र नं. १ द्वारा आइतबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता और प्राप्त उपलब्धी के विरद्ध क्रियाशील है ।
सरकारी निरंकुशता के विरुद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इकठ्ठा होने के लिए आग्रह करते हुए नेता पौडेल ने कहा कि कांग्रेस को भी व्यक्तिवादी, चाटुकारी और भक्तिवादी प्रवृत्ति से बाहर लाने की जरुरत है, तब भी आगामी चुनाव में कांग्रेस को जनमत मिल सकेगा । उनका मानना है कि वर्तमान सरकार की निरंकुशता की विरोध करना ही है, लेकिन कांग्रेस खूद भी आन्तरिक विवाद से बाहर नहीं आ पाया है । कार्यक्रम में नेता कञ्चनचन्द्र बादे, लोकेश ढकाल, जिला सभापति दुर्लभ थापा, तरुण दल के पूर्वध्यक्ष विनोद कायस्थ, तरुण दल के उपाध्यक्ष उत्तम चापागाईं, क्षेत्र नं १ के पार्टी सभापति जीवन खत्री, सचिव उद्धव खड्का आदि वक्ताओं ने भी पार्टी की आन्तरिक गुट–उपगुट अन्त करने के लिए जोर दिया ।

