कृषि विकास बैंक ह्याकिङ प्रकरण में लाहान शाखा के ऋण प्रमुख सनिष साह गिरफ्तार
मनोज बनैता, सिरहा, २९ सेप्टेम्बर ।
कृषि विकास बैंक लहान के ऋण शाखा के प्रमुख सनिष कुमार शाह काे गिरफ्तार किया गया है । महानगरीय प्रहरी अपराध महाशाखाके टोली ने ह्याकिङ प्रकरण मे साह भी शामिल होने का आरोप लगाया है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद अधिक अनुसन्धान के लिए साह को महाशाखा द्वारा रविवार को काठमाडौ ले जाया गया है । इसके साथ ही कृषि विकास बैंक ह्याकिङ प्रकरण मे गिरफ्तार लाेगाें की संख्या कुल १५ हाे गई है ।

