आगयें चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग काठमांडू, हुआ भव्य स्वागत, देखिये फोटोफिचर
काठमांडू,१२ अक्तूबर | नेपाल में दो दिवसिय राजकीय भ्रमण में आये चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग का त्रिभुवन विमानस्थल पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने भव्य स्वागत किया है। चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग आज पाँच बजे काठमाडौं के त्रिभुवन विमानस्थल पर अवतरण किये हैं। वे एयर चाइना विमान से नेपाल आये हैं । स्वागत के लिये राष्ट्रपति भण्डारी विमान के नजदीक तक गयीं थीं।
चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग भारत के भ्रमण पूरा करके चेन्नेइ से नेपाल आयें हैं। राष्ट्रपति सी जिनपिंग को विमानस्थल पर नेपाली सेना ने गार्ड अफ अनर प्रदान किया है। राष्ट्रपति सी जिनपिंग को पन्चकन्या ने फूलमाला से स्वागत किया। राष्ट्रपति सी विमानस्थल से सीधा कालिमाटी स्थित सोल्टी होटल में जायेंगे जहाँ कुछ्देर आराम करने के बाद वे राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी से मिलने जायेंगे।







