Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुल्जारे अदब बाँके द्वारा नेपालगन्ज में गजल गोष्ठी

 

नेपालगन्ज (बाँके), पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में उर्दू साहित्यकारों ने गजल गोष्ठी की आयोजन असोज २५ गते शनिवार को किया ।
गुल्जारे अदब बाँके ने नेपालगन्ज के महेन्द्र पुस्तकालय में असोज २५ गते शनिवार को आयोजन किया गजल गोष्ठी में अवधी और उर्दू साहित्यकारों द्वारा गजल वाचन किया गया था ।
वह गजल गोष्ठी कार्यक्रम वरिष्ठ साहित्यकार तथा अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे के अध्यक्ष में सम्पन्न हुआ था गजल गोष्ठी कार्यक्रम की संचालन गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी ने किया था ।
इसी तरह वह गजल गोष्ठी में गुल्जारे अदब के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ उर्दू साहित्यकार हाजी अब्दुल लतीफ शौक, सभाध्यक्ष तथा अवधी साँस्कृतिक विकास परिषद के अध्यक्ष सच्चिदानन्द चौबे, असफाक रसूल हाशमी, सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरैशी, वरिष्ठ चित्रकार तथा कलाकार, गायक श्यामानन्द सिंह वर्तमान, जमील हाशमी, यूसुफ आरफी, अन्सर नेपाली लगायत लोगों ने “मञ्जिल जो बनाते हैं चाँद और सितारों में ” मिश्ररा में अपिनी –अपनी रचनाएँ वाचन किये थे । हरेक महीनें के अन्तिम शनिवार को गजल गोष्ठी की आयोजन महेन्द्र पुस्तकालय नेपालगन्ज में करते आ रहें हैं ।

यह भी पढें   देश को ‘आरोग्य पर्यटन’ के गंतव्य के रूप में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा दिया जाएगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *