Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक चौथाई विदेशी मीडिया वेबसाइटों पर चीन ने लगाया प्रतिबंध

 

बीजिंग, एएफपी। चीन ने देश में काम करने वाले विदेशी समाचार संगठनों के एक वर्ग पर रोक लगा दी है। इसके बाद वहां के नागरिक इन संस्थानों की वेबसाइटों की खबरें देख और पढ़ नहीं सकेंगे। प्रतिबंधित वेबसाइटों में बीबीसी, ब्लूमबर्ग, द गार्डियन, द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, वॉशिंगटन पोस्ट और योमीयूरी सिम्बन आदि शामिल हैं।

प्रेस पर निगरानी रखने वाली संस्था फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ चाइना (एफसीसीसी) ने एक बयान में कहा, दरअसल चीन के नागरिक अब 215 अंतरराष्ट्रीय समाचार संगठनों में से 23 फीसद का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इन समाचार संगठनों के पत्रकार चीन में काम करते हैं। एफसीसीसी ने बताया कि मुख्य रूप से अंग्रेजी में काम करने वाले 31 फीसद समाचार संगठनों पर रोक लगाई गई है।

यह भी पढें   फर्जी भूटानी शरणार्थी प्रकरण से लेकर जटिल आर्थिक अपराधों तक की जाँच में एआईजी डॉ. मनोज कुमार केसी का योगदान और कार्यदक्षता

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com