Sat. Oct 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भीम अस्पताल में मरीजों को मिलेगी दवा में 5 % की छूट 24 घण्टा सेवा

 

हिमालिनी संवादाता रूपन्देही । रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका अंतर्गत सरकारी भीम अस्पताल में आज से मरीजों के लिए सहज सुविधा मिलेगा । मेडिकल सुपरिन्डेन्ट नवीन दर्नाल ने बताया है कि कभी-कभी ऐसी अवस्था आ जाती थी कि मरीज को 5 मिनट के अंदर दवा दिया जाए जो कि सरकारी खजाने में ना होने के कारण बाहर से मंगानी पड़ती थी उसेके अंतराल में कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है उसी को गंभीरता रूप से लेते हुए अपने नेतृत्व में दवा सहज सेवा केंद्र खोला गया है जिसमें मरीजों को भीम अस्पताल फार्मेसी द्धारा 5% की छूट मिलेगी सहज रूप से दवा मिल सके जीवन को अमूल्य करने के लिए अस्पताल द्धारा फार्मेसी दवा केन्द्र खोला गया है ।

यह भी पढें   जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

भीम अस्पताल सूचना अधिकारी श्री गोपाल उपाध्याय ने बताया है कि विगत में ऐसे बहुत घटना हो चुकी है जैसे उपचार के दौरान दवा अनिवार्य है दवा बाहर भेजने के दौरान कई लोगों की मृत्यु को मध्य नजर देखते हुए आज भीम अस्पताल सरकारी द्वारा दवा सहज सेवा केंद्र से चालू किया गया है जिसमें मरीजों को 5% दवा में छूट मिलेगी और 24 घंटा मरीजों की भीम अस्पताल फार्मेसी टीम सेवा करने के लिए तत्पर तैयार रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com