Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बोरवेल में फंसे दो साल के मासूम के लिए पीएम मोदी ने की प्रार्थना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

नई दिल्ली। तमलिनाडु के त्रिची में खेलते समय बोरवेल में गिरे दो साल के मासूम सुजीत की सलामती के लिए पूरा देश इस समय दुआ कर रहा है। बोरवेल में फंसे हुए सुजीत को आज तीसरा दिन हो गया है लेकिन अभी भी उसको निकाला नहीं जा सका है। रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर सुजीत के लिए प्रर्थना की है, उन्होंने लिखा कि साहसी और निडर सुजीत के साथ मेरी दुआएं हैं। मैंने सुजीत को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से बात की है। सुजीत को बचाने के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

बता दें, 25 अक्टूबर को खेलते हुए 2 साल का सुजीत 100 फीट गहरे बोलवेल में गिर गया था। 60 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जानें के बाद भी अभी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उसे बचाने में 12 घंटे का समय और लग सकता है, वहीं बढ़ते समय के साथ सुजीत की जान पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। रेस्क्यू टीम 24 घंटे काम कर के सुजीत को सही सलामत बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुजीत बोरवेल में गिरने के बाद 45 फीट पर जा कर रुक गया था लेकिन उसके कुछ घंटे बाद वह और नीचे फिसलकर 88 फीट की गहराई में चला गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है, साथ ही एक टीम सुजीत के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचा रही है। बता दें, रेस्क्यू टीम के मुताबिक सुजीत तक पहुंचने के लिए उसे 12 घंटे और लग सकते हैं, सुजीत अभी 88 फीट पर है और टीम 90 फीट तक गढ्ढा खोद को उसे बाहर निकालेगी।

यह भी पढें   इंसानी जीवन : संभावनाओं का ऐसा कल्पवृक्ष, जो कर्म से फल देता है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com