Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान की सीमा पर नापाक हरकत, जम्मू-कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, 19 लोग घायल

 

 नई दिल्ली(28 अक्टूबर): जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर कायरता का परिचय दिया है। सोपोर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने सोमवार को ग्रेनेड हमला कर दिया इस हमले में 19 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी है। इसके अलावा घायल हुए लोगों में तीन की हालत गंभीर है। हमला सोपोर में होटल प्लाजा के पास हुआ। हमला शाम लगभग 4.15 बजे हुआ. CRPF के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। खबर को लेकर और जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढें   नेपाल में प्राकृतिक झील बनने से अगले तीन दिनों में बड़े खतरे की आशंका, चीन ने जारी की चेतावनी

घाटी में सक्रिय आतंकी

बता दें जम्मू कश्मीर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी आतंकी सक्रिय हैं. दिवाली से एक दिन पहले यानी 26 अक्टूबर को भी श्रीनगर में CRPF जवानों पर आतंकी ग्रेनेड से हमलाकर फरार हो गए थे। 26 अक्टूबर को आतंकियों ने श्रीनगर के करन नगर में स्थित काकासराए इलाके में CRPF जवानों को निशाना बनाया था। वहीं 24 अक्टूबर को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी आतंकियों ने कुलगाम स्थित CRPF कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में CRPF का एक जवान घायल हो गया था. वहीं 7 अक्टूबर को भी श्रीनगर में हरि सिंह हाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया था जिसमें 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – अबतक ३८९ लोगों के शव बरामद

यूरोपियन सांसदों का जम्मू-कश्मीर दौरा

ग्रेनेड हमला यूरोपियन संसद के 27 सांसदों के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ है। कल यानी मंगलवार (29 अक्टूबर) को यूरोपियन संसद प्रतिनिधिमंडल जम्मू कश्मीर का दौरा करेगा। सोमवार यानी आज सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान कश्मीर को लेकर भी चर्चा हुई।

हालांकि, यह दौरा यूरोपियन संसद की तरफ से जम्मू-कश्मीर का आधिकारिक दौरा नहीं है। सांसदों के दल में शामिल बीएन डन ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें हमें अनुच्छेद 370 से जुड़ी सभी बातें बताईं लेकिन हम सभी जमीनी स्तर पर देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम स्थानीय लोगों से भी मुलाकात करेंगे, पीएम नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिलेगी।आसिफ सुहाफ न्यूज 24 ब्यूरो,

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com