Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रान्तिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुम्भ” मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल की भव्य तैयारी

 

आई आई एम टी यूनिवर्सिटी – मेरठ में क्रांतिधरा साहित्य अकादमी – मेरठ के तत्वावधान में 18,19,20 नवम्बर 2019 को होने वाले वार्षिक त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन “क्रान्तिधरा मेरठ साहित्यिक महाकुम्भ” ( मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल) की कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा कृष्ण कुमार बेदिल के आवास D-115, सूर्या पैलेस, मेरठ पर हुई …….
जिसमें डॉ विजय पण्डित, डॉ राम गोपाल भारतीय, श्री ब्रज राज किशोर राहगीर, श्री संजय कुमार शर्मा, एकादशी त्रिपाठी जी, डॉ सुधा शर्मा, श्री योगेश धीर पथिक, श्री राज कुमार राज , श्री शैलेन्द्र यादव, श्री रजत शर्मा , मधुर शर्मा जी आदि ने भाग लिया
आज की बैठक में अंतरराष्ट्रीय आयोजन के सभी बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया साथ ही एक बार फिर से समितियों और उप समितियों प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारीयों से अवगत कराया गया ..
इस अवसर पर आयोजक ने अपने संबोधन में कहा कि मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ पूरी दुनिया में साहित्य के माध्यम से दिलो को दिलो से जोड़ना, एक दूसरे के लेखन से रूबरू कराना, अनुवाद , प्रकाशन , विचारों के आदान प्रदान, परस्पर सहयोग – भाईचारे की भावना , पठन – पाठन – साहित्य व् संस्कृति के दायरे का विस्तार और नवोदित व् गुमनाम कलमकार बन्धुओ को वरिष्ठ साहित्यकारों के सानिध्य में एक अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करना हैं ….
क्रांतिधरा मेरठ की पावन भूमि पर मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल – 2019 में समस्त भारत के साहित्यिक विभूतियों के साथ साथ चीन, नेपाल, तिब्बत, भूटान, कनाडा, बेल्जियम, ब्रिटेन, जापान, मारीशस आदि देशों के कलमकार बंधु पधार रहे हैं ..
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ” मेरठ लिटरेचर फेस्टिवल ” – 2019 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त होगा ….
दूसरे दिन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्रांतिकारी वयक्तित्व और ओजस्वी वक्ता श्री मनिंदर जीत सिंह बिट्टा जी होंगे ..
तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी , साहित्यिक परिचर्चाएं , सामाजिक परिचर्चाएं , शोध पत्र , पुस्तक लोकार्पण , पुस्तक समीक्षाएं , साक्षात्कार , लघु कथा वाचन , रंगमंच , सांस्कृतिक कार्यक्रम , अनुवाद , कवि सम्मलेन , मुशायरा , ओपन माइक , सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे

यह भी पढें   प्रिय जेन जी सुशासन जरुर कायम होगा – प्रधानमंत्री बालेन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com