सांसद यादव के अगुवाई में छठ पर्व के जरूरतमंद व्रता को साड़ी बितरण करने की अपील
रेयाज आलम । बीरगंज, कार्तिक १३ बुधवार । पर्सा क्षेत्र नम्बर १ के सांसद प्रदिप यादव ने कहा कि सामुदायगत परम्परा कायम रखने के लिए एक-दूसरे के प्रति श्र्द्धा होना जरुरी है। हिन्दु-मुस्लिम, मुस्लिम-हिन्दु, उसी तरह सिख, ईसाई और विभिन्न जातजाती के पर्व एक-दूसरे द्वारा मनाए जाने का सास्कृतिक का विस्तार हो रहा है।
बीरगंज महानगरपालिका के वडा नं. ३१ बेल्वा के कोन्हिया में दलित बस्ती, लक्ष्मीपुर, कटगेनवा और मिलन चोक में रुगंटा वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग में साडी तथा पिठो वितरण करते हुए उन्होंने कहा कि समपन्न द्वारा जरूरतमंद को सहयोग करने से समाज सृद्धढ होगा।
२२५ घर परिवार को साडी तथा पिठो वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सांसद जन्नत अंसारी, उधोगी सुरेश रुगंटा, सुन्दर कुर्मी, सुलमान अंसारी, इमामुल अंसारी, जितेन्द्र यादव समेत की उपस्थिति रही।



