Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वड़ा अध्यक्ष पवन तिवारी द्वारा वृद्ध भत्ता गबन के आरोप में प्रदर्शन

 
रेयाज आलम ,बीरगंज, कार्तिक २३ गते शनिवार। 
वड़ा अध्यक्ष पवन तिवारी के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन। कालिका माई गांवपालिका के वड़ा न. ५ के वड़ा अध्यक्ष पवन तिवारी के खिलाफ स्थानीय लोगो ने विरोध प्रदर्शन किया। गत वर्ष के बृद्धा भत्ता अभी तक नहीं मिलने से नाराज लोगो ने बिरोध प्रदर्शन किया। “पिछला २ महीना के बृद्ध भत्ता मिले के चाही” वड़ा कार्यालय में वड़ा अध्यक्ष बैठे के चाही ” का  प्ले कार्ड लिए बृद्ध पुरुष और महिलाओ ने बिरञ्चीबरवा के कन्या विद्यालय के पास से प्रदर्शन शुरू करके गांव परिक्रमा करके वड़ा कार्यालय का घेराव किया। वड़ा कार्यालय के सुरक्षा के लिए प्रहरी की तैनाती करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था की “वड़ा अध्यक्ष कभी वड़ा कार्यालय में नहीं आता, कोई भी सिफारिश करवाने के लिए वड़ा अध्यक्ष के घर या बीरगंज जाकर घंटो इंतजार करना पड़ता है, वड़ा कार्यालय द्वारा कोई भी सामान वितरण करना हो तो वो सब पवन तिवारी के घर से ही होता है, चाहे वो गैस सिलेंडर हो, कंबल हो, गाय -बछड़ा। अपने दरवाजे पर बुलाकर उसका जयकार करने को मजबूर किया जाता है। वड़ा के किसी कार्य का बजट कभीं सार्वजनिक नहीं किया जाता, अगर कोई जानना चाहे तो पुलिस -प्रशासन में अपने पहचान के कारण उसे परेशान किया जाता है”।

प्रदर्शन में आए बुजुर्ग महिला ने बताया की ” बृद्धा भत्ता के पैसे से उसका दवा खरीद कर आता है, जबसे भत्ता रुका है, दवा भी बंद है, पवन को जिताने के लिए इस उम्र में कितना मेहनत किए थे, उसका बदला हमारे जीने का सहारा छिनकर ले रहा है,अगर भगवन है तो पवन का कभी भी भला नहीं हो सकता “।

प्रदर्शनकारियो ने बताया की “स्थानीय चुनाव के बाद वड़ा अध्यक्ष पवन तिवारी एक बार भी गांव का बैठक या सार्वजनिक सुनवाई नहीं किया। गांव के लोगो का एक भी विवाद गांव में समाधान नहीं कर पाया, जबकि बिरञ्चीबरवा में सदियों से ये परम्परा रही है की कोई भी विवाद गांव के मेला स्थान में पंचायती करके सुलझाया जाता था। विवाद पहले भी होते थे लेकिन उसे ऐसे सुलझाया जाता था की कोई कड़वाहट नहीं रहे। प्रशासन को ये लालसा लगी रहती थी की कभी बिरञ्चीबरवा का मुद्दा उनके थाने में आए। किसी भी बिकास योजना को सार्वजनिक बैठक करके आम सहमति से निर्णय किया जाता था। आज पवन तिवारी कागजी बिकास करने के साथ-साथ हमारी लोक परम्परा को भी कुचल रहा है”।
जब प्रदर्शनकारियों ने वड़ा कार्यालय का घेराव किया तो वड़ा अस्पताल का पिउन राज किशोर प्रदर्शनकारियो को अनाप-सनाप बोलकर माहौल को बिगाड़ने की साजिश करने लगा, जिसे अगुवा प्रदर्शनकारियों ने सभाल लिया, साथ ही उसे अस्पताल की रखवाली छोड़कर अन्यत्र घूमने के लिए आड़े हाथो लिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय को समाधान के लिए पांच दिनों को समय दिया है। प्रदर्शन में जयनारायण पटेल, माधव चौहान, पप्पू तिवारी , पूर्व मुखिया राधा कुर्मी, चिरकुट चमार, भिखारी कलवार, रामप्रसाद पटेल, राजेश्वर साह, सुदामा ठाकुर, नागेशर महतो, भुवन साह, हरिंदर साह, देवलाल महरा, तस्लीमुद्दीन समेत महिला-पुरुष की बृहत उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com