Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महाराष्ट्र : राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने का दिया न्योता

 

हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट..मुंबई : — महाराष्ट्र में जारी राजनैतिक खींचतान के बीच सूबे के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज विधानसभा चुनावों में सबसे बड़े दल भाजपा से कहा है कि अगर सरकार बनाना चाहते हैं तो हमें सूचित करें। महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित होने के 15 दिन बाद तक सबसे बड़े दल या गठबंधन की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता एवं सूबे के निवर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज राज्यपाल से मिले थे। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कोई सार्वजनिक बात नहीं कही है।

यह भी पढें   सभापति गगन ने देउवा और शेखर पक्ष के १९ नेताओं को किया केन्द्रीय समिति में मनोनीत

भाजपा के एक दूसरे नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दावा किया है कि हमें 123 विधायकों का समर्थन हासिल है। अब सिर्फ 22 विधायकों का समर्थन और चाहिए। उम्मीद है कि हम यह संख्या पा लेंगे। शिवसेना से सरकार गठन के लिए चर्चा के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि हमने किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं। हम चाहते हैं कि शिवसेना मीडिया में बोलने की जगह हमसे सीधे बात करें। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार को पार्टी की कोर टीम की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार बनाने पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढें   पीटर माग्यार बने हंगरी के नए प्रधानमंत्री

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *