Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत गम्भीर प्रशंसक माँग रहे दुआ

 

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। लता की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है। लता दीदी की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं लगातार मांगी जा रही हैं। सोशल मीडिया में भी सेलेब्रिटीज़ और फैंस दुआएं मांग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेश्कर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्‍शन से जूझ रही हैं।

यह भी पढें   अर्थमंत्री स्वर्णिम वाग्ले के अनुमान पर राकेश मिश्रा का गम्भीर सवाल, कहा-‘पहले लोगों को बचाइए, पुनर्निर्माण का बिल बाद में बनाइए’

इंटरनल मेडिसिन फिजिशन, डॉक्‍टर प्रतित समदानी ने टीओआई से बातचीत में बताया है, ‘उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार आया है। बायां वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन देता है। शरीर के सामान्‍य और स्वस्थ तरीके से काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com