Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा नेपाल मोरंग अध्यक्ष पद पर मोहम्मद कादिर निर्वाचित 

 


माला मिश्रा बिराटनगर । राजपा नेपाल मोरंग का  प्रथम जिला सम्मेलन  में सर्वसम्मति से  मोहम्मद कादिर निर्वाचित हुए है । मोहम्मद कादिर मधेश आंदोलन में सक्रिय भूमिका निर्वाह कर चुके है ।बिराटनगर के जानकी सेवा सदन में  सम्पन  जिला सम्मेलन में कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश राउत जीत हासिल किया ।  इससे पूर्व जिला सम्मेलन  वरिष्ठ सदस्य जगरन्नाथ राजवंशी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।  सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि व केंद्रीय सदस्य भोगेन्द्र यादव सहित अन्य अतिथियों ने  सामूहिक रूप से दिप प्रज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम के शुरुआत राष्ट्रगान व मधेश आंदोलन में शहीद हुए लोगो को मौन धारण कर श्रद्धांजलि देते हुआ । कर्यक्रम का संचालन राजपा का बिपुल झा ने किया वही स्वागत मंतब्य रामानंद साह ने दिया । इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाली कांग्रेस का जिला सदस्य व समाजसेवी राजेश गुप्ता ,  समाजवादी पार्टी मोरंग का अध्यक्ष राजकुमार यादव, नेपाली कांग्रेस का नेता दिलीप धरेवा ,राप्रपा पार्टी का माधव आर्याल , मुस्लिम मंच का सलीम अंसारी , समाजसेवी पवन सुराना ,  समाजवादी पार्टी का युवा नेता उमेश यादव , राजपा का केंद्रीय सदस्य क्रमशः नरेश कुमार मंडल ,
महेंद्र लाल दास , शिवसागर पांडे , मोहम्मद तबरेज हक , सुरेश गनगाई,  सुरेंद्र दुबे , जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर , नगर अध्यक्ष बिनोद गुप्ता , नगर उपाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्र, दिनेश साह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे । नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने बताया सभी को एक जुट कर संगठन को मजबूत करना पहिला काम रहेगा । उन्होंने  सहयोग व समर्थन करने बाले सभी सदस्य व अतिथियो के प्रति आभार जताया ।

यह भी पढें   आईएमई ग्रुप ने प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में 10 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com