अक्षय कुमार की मेडिकल रिपोर्ट हुई तेज़ी से वायरल, इस बीमारी का करवा रहे इलाज
अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म गुड न्यूज़ के प्रमोशन की धुंआधार तैयारी कर रहे हैं। 27 दिसंबर को अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस साल की क्लोज़िंग शानदार अंदाज़ में करेंगे।
और अब फिल्म से अक्षय कुमार की मेडिकल रिपोर्ट वायरल हो रही है।
अक्षय कुमार फिल्म में वरूण बत्रा का किरदार निभा रहे हैं। जिनका लक्षण ये है कि वो अपनी ज़िंदगी में बेवकूफियों से परेशान रहते हैं।
उनका ट्रीटमेंट एक ही है – अपनी पत्नी की बात हमेशा सुना करो। देखिए उनकी मेडिकल रिपोर्ट।

