प्रधानमन्त्री की स्वास्थ्य अवस्था जानकारी के लिए राष्ट्रपति भण्डारी शिक्षण अस्प्ताल में
काठमांडू, २९ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की स्वास्थ्य अवस्था जानकारी के लिए राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी शिक्षण अस्पताल महाराजगंज पहुँची है । बिहीबार शाम राष्ट्रपति भण्डारी और प्रधानमन्त्री ओली के बीच १५ मिनट अस्पताल में बातचीत हुई है । राष्ट्रपति भण्डारी ने कूल ३५ मिनट अस्पताल में बिताई है ।
समाचार स्रोत के अनुसार चिकित्सकों ने राष्ट्रपति को २० मिनट प्रधानमन्त्री की स्वास्थ अवस्था के बारे में ब्रिफिङ किए थे । उसके बाद उन्होंने प्रधानमन्त्री के साथ १५ मिनट बिताए हैं । प्रधानमन्त्री ओली शिक्षण अस्पताल स्थित मनमोहन कार्डियोथोरासिक भास्कुलर एण्ड ट्रान्सप्लान्ट सेन्टर में चिकित्सकों की निगरानी में हैं ।
स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री ओली को मिलने के लिए अस्पताल पहुँचे प्रायः सभी भीआई को भी उनसे मिलने के लिए रोक दिया था, सिर्फ प्रधानमन्त्री पत्नी राधिका शाक्य और चिकित्सक ही मिल सकते थे । बिहीबार भी नेकपा अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल, उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल आदि लोग मिलने के लिए गए थे, लेकिन वे लोग भी चिकित्सकों से विचार–विमर्श कर लौट रहे थे ।


