Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से नेपाली गौरवान्वित, चंदा संकलन के लिए तैयार हैंः नेता निधी

 

जनकपुरधाम, २९ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विमलेन्द्र निधि ने कहा है कि भारत (अयोध्या) में निर्माण होनेवाला राम मन्दिर को लेकर नेपाली जनता गौरवान्वित हैं । उनका यह भी कहना है कि अगर आवश्यक पड़े तो मंदिर निर्माण के खातिर नेपाली चंदा संकलन के लिए भी तैयार हैं । विवाह पंचमी अर्थात् साताव्यापी राम महोत्सव (धनुष यज्ञ) में सहभागी होने के लिए जनकपुर पहुँचे नेता निधि ने बिहीबार उक्त बात कहा है ।

यह भी पढें   बजेट में सिलिकॉन वैली का सपना लेकिन लोकतंत्र पर खतरा : संतोष मेहता


नेता निधि ने कहा है कि भारतीय अदालत ने राम मंदिर निर्माण संबंधी जो फैसला की है, वह नेपाली जनता के लिए भी गौरव का विषय है । उन्होंने आगे कहा– ‘राम मंदिर निर्माण संबंधी अदालती फैसला से सम्पूर्ण नेपाली खूश हैं ।’ उन्होंने यही कहा कि वहां सिर्फ राम का ही नहीं, सीता माता का भी मंदिर बनना चाहिए । नेता निधि ने कहा– ‘सिर्फ राम का ही नहीं, सीता के बिना राम अधुरा हैं, इसीलिए वहां सीता माता का भी मंदिर बनना चाहिए । उसके लिए नेपाली जनता चंदा संकलन कर सहयोग करने के लिए तैयार हैं ।’

यह भी पढें   याद किए गए बहुभाषाविद् प्रा.डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्र


कार्यक्रम में नेपाल के लिए भारतीय राजदूत मंजीव सिंह पुरी भी सहभागी हैं । वह भारतीय बारत के रुप में धनुष यज्ञ में सहभागी हुए हैं । राजदूत पूरी जी ने भी कहा है कि भगवान राम और माता सीता की संबंध से नेपाल–भारत संबंध को भी मजबूत बनाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *