Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहमति के लिये फिर ७ दिन का समय

 

१४ मंसिर, काठमाण्डू । राष्ट्रपति डा. रामबरण यादव ने राष्ट्रीय सहमति की सरकार गठन के लिये दलों को फिर ७ दिन का समय बढा दिया है ।
पहली वार दिया गया ७ दिन का समय आज बिहीवार को ४ बजे समाप्त होने के बाद दलों के आग्रह पर राष्ट्रपति नेअन्तरिम संबिधान के धारा ३८-१) अनुसार पुनः समय सीमा बढा दिया गया है ।
समय सीमा बढाने से पहले राष्ट्रपति ने चार दलों के शीर्ष नेताओं से सामूहिक विचार विमर्ष किया था । विचार विमर्ष मे दलों के बिच सहमति का प्रयास जारी होने की बात बतायी गइ थी तथा बढाइ गइ समय मे अवश्य सहमति होने की बात राड्ट्रपति को अश्वस्त कराइ गइ थी ।
विचार विमर्ष मे एकीकृत माओवादी के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, काँग्रेस सभापति सुशील कोइराला, एमाले अध्यक्ष झलनाथ खनाल और मधेशी मोर्चा के राजेन्द्र महतो सहभागी हुये थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *