Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में ‘खिलाड़ी 786’ के ट्रेलर पर रोक लगी

hindi magazine
 

पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘खिलाड़ी 786’ के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है क्योंकि ‘786’ को कुछ मुसलमान पवित्र मानते हैं और इस फिल्म से उनकी भावना को चोट पहुंच सकती है।

सेंसर बोर्ड ने सिनेमाघरों और वितरकों को इस फिल्म का ट्रेलर नहीं दिखाने और उसके बोर्ड हटाने का निर्देश दिया है। ‘खिलाड़ी 786’ के पाकिस्तान में प्रदर्शन के लिए सेंसर से अनुमति मिलना बाकी है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन
hindi magazine
पाकिस्तान में ‘खिलाड़ी 786’ के ट्रेलर पर रोक लगी

डान अखबार की रिपोर्ट है कि सेंसर बोर्ड ने ‘खिलाड़ी 786’ के विज्ञापनों पर रोक लगा दी है क्योंकि ‘786’ को कुछ मुसलमान पवित्र मानते हैं और उन्हें इस फिल्म का नाम नागवार लग सकता है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष राजा मुस्तफा हैदर ने डान से कहा कि रावलपिंडी और अन्य स्थानों पर बैनर लगाए जाने की बात मेरे संज्ञान में आई है और मैंने रावलपिंडी के स्थानीय प्रशासन से उन्हें हटाने को कहा है।

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

फिल्म पर अंतिम फैसले के संबंध में उन्होंने कहा कि सिनेमाघरों में दिखाए जाने से पहले जब यह फिल्म हमारे पास आएगी, तब हम तय करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने वितरकों को ‘खिलाड़ी 786’ के बगैर ही यह फिल्म प्रस्तुत करने के लिए मना लिया है। यह फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होनी थी।

फिल्म वितरक सुहेल मुख्तार ने कहा कि सेंसर बोर्ड को यदि नाम में कुछ आपत्तिजनक लगता है तो उसे उसे बदलने का पूरा कानूनी हक है, लेकिन जब तक फिल्म में कोई आपत्तिजनक डायलॉग या दृश्य न हो, उसका प्रदर्शन नहीं रुकेगा। (भाषा)

Enhanced by Zemanta

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com