Sun. Oct 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भूटान और नेपाल के रास्ते अराजक तत्व द्वारा भारत प्रवेश करने की कोशिश

 

नई दिल्ली, पीटीआइ।

भारत का नेपाल और भूटान के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध : अमित शाह

भारत के  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि कुछ तत्व, जो भारत में शांति नहीं देखना चाहते हैं, वे नेपाल और भूटान के रास्ते  भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसबी के 56 वें स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए, शाह ने कहा कि भारत नेपाल और भूटान के साथ बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध रखता है। हालांकि, कुछ तत्व, जो भारत में शांति नहीं देखना चाहते वे देश में प्रवेश करने के लिए इन दो सीमाओं का उपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि SSB भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की रक्षा करता है।

यह भी पढें   रावण दहन या विकृतियों का दहन? : कैलास दास

गृह मंत्री ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोग शांति से सो रहे हैं क्योंकि सीमा की रक्षा करने वाली सेना देश की रक्षा कर रही है और माइनस 37 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस तक प्रतिकूल वातावरण में सेवा कर रही है। शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार एक से डेढ़ साल के भीतर यह सुनिश्चित करेगी कि सभी सीमा सुरक्षा बलों के जवान अपने बच्चों और परिवारों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सके। जोर दिया जा रहा है कि कम से कम जवान 100 दिन अपने घर रह सके।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com