Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

CAA भारत का आंतरिक मामला, नहीं करेंगे हस्तक्षेप : चीन

 

चीन काे पाकिस्तान का सबसे करीबी दाेस्त माना जाता है । जहाँ भारत में लाए गए नागरिक संशाेधन कानून पर पाकिस्तान विराेध कर रहा है वहीं  भारत के सीएए पर चीन के कौंसुल जनरल झा लियोउ ने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि यह भारत से जुड़ा मसला है और उसे ही निपटाना है। हम भारत के अंदरूनी मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

यह भी पढें   सुख वहीं बसता है, जहाँ सरलता, प्रेम और समझदारी का संगम हो : बिमल सरार्फ

एक कार्यक्रम से इतर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए चीनी राजनयिक ने कहा, ‘यह भारत का आंतरिक मामला है। हमें इसे लेकर कुछ भी नहीं कहना है।’ उन्होंने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते शानदार हैं। बीते सप्ताह संसद से पारित हुए इस कानून के विरोध में पूर्वोत्तर और दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस ऐक्ट को वापस लेने का आग्रह किया था।

यह भी पढें   लगातार बारिश के कारण सुर्खेत में नेपाली कांग्रेस का अधिवेशन स्थगित

बता दें कि इस ऐक्ट में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न का शिकार होने वाले हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। बीते सप्ताह संयुक्त राष्ट्र संघ की मानवाधिकार संस्था ने नागरिकता संशोधन कानून की यह कहते हुए निंदा की थी, यह भेद पैदा करने वाला है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com