Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्द हवाओं से ठिठुरा मधेस, मन्त्री द्वारा अलाव का ब्यवस्था

 

 

मनोज बनैता, सिरहा, २२ डिसेम्बर ।

पहाड़ों से निकलकर मैदानी क्षेत्र को ठंड करनेवाली सर्द हवा पूरा मधेस में कहर बरसा रही है। इन बर्फीली हवाओं के चलते करिब एक सप्ताह मधेसका मानवीय जीवन प्रभावित है । शाम होते ही घरों एवं प्रतिष्ठानों में लोग अलाव व हीटर जलाकर ठंड से बचाव करने में लगे हैं। कई लोग सर्द हवाओं से बचने के लिए शाम होते ही घरों में दुबक जा रही है।
प्रदेश २ सरकारका उद्योग, पर्यटन, वन तथा वातावरण राज्यमन्त्री सुरेश मण्डल अपने निर्वाचन क्षेत्र मे रहे सबसे ज्यादा प्रभावित जगहोंपर अलाव कि ब्यवस्था कियागया है । सिरहा निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ ‘ख’ से निर्वाचित राज्यमन्त्री मण्डलने वन डिभिजन कार्यालय सिरहाके सहकार्यमे अलाव का ब्यवस्था कियागया है । क्षेत्र नं. ४ ‘ख’ मे रहे कल्याणपुर, इटारी प्रसाही, चतरी दोनबारी, अर्नमा बनिनियाँ, बेलहा, करुन्याही, परचिलवा, रमना बङठिया लगायतके जगहोंपर २ ट्याक्टर टिम्बर पठाए जाने कि जानकारी राज्यमन्त्री मण्डल ने दिई है । अलावका ब्यवस्था विभिन्न चौक चौराहा, गरिब मुसहर तथा डोम बस्ती मे कियागया है ।

यह भी पढें   संसद चल रही अवस्था में अध्यादेश लाना लोकतांत्रिक मान्यताओं के विपरीत – भीष्मराज आङ्देम्बे

कड़ाके की सर्दी में लोग टोपी, मफलर, दस्ताना, शॉल, जैकेट आदि पहनकर बचाव करने में लगे हैं। खासकर स्कूल-कॉलेज एवं कोचिग जानेवाले छात्र-छात्राओं के अलावा दैनिक मजदूरी करनेवाले, सिटी रिक्शा चालकों को इस ठंढ में काफी परेशानी बढ़ी है। दोपहिया वाहन चालकों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। सर्द हवाओं की वजह से कुछ दूर चलना भी भारी पड़ रहा है। बच्चों एवं बुजुर्गों को भी सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

यह भी पढें   सत्ता पर कब्जे की सोच ने माओवादी आंदोलन को विघटन की कगार पर पहुँचायाः एमाले उपाध्यक्ष पौडेल

अलाव कि ब्यवस्थापन मे सहयोग करने के लिए वन डिभिजन कार्यालय सिरहाका प्रमुख सभाषचन्द्र दास, ईलाका प्रहरी कार्यालयका डिएसपी सन्तु जैसवार, शहीद नगर नगरपालिकाका प्रमुख उदय बरबरिया, कमला अभियानी बिक्रम यादव, राजपा कल्याणपुर नगरका अध्यक्ष रामबाबु यादवलगायत पार्टीका स्थानीय नेताओंको राज्यमन्त्री मन्डल ने धन्यवाद ब्यक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *