Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में आतंकी हमले में 35 आम लोगों की और 60 संदिग्‍ध आतंकवादी मारे गए

 

औगाडौगू, एएफपी।

पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में सैन्‍य टुकड़ी पर हमले के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया, जिसमें 60 संदिग्‍ध आतंकवादी मारे गए। इससे पहले मंगलवार को आतंकियों द्वारा शहर पर किए गए हमले में 35 आम लोगों की भी जान चली गई। मारे गए लोगों में ज्‍यादातर महिलाएं शामिल हैं। देश के राष्‍ट्रपति रोच मार्क काबोरे ने आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दौरान 80 आतंकी मारे गए हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह की अनुपस्थिति को लेकर नेपाली कांग्रेस के सभापति गगन थापा ने सवाल उठाया

बुर्किना फासो के एक सुरक्षा अधिकारी ने पहचान गुप्‍त रखने की शर्त पर बताया कि मंगलवार सुबह कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने शहर के अरबिंदा इलाके पर हमला कर दिया। इस हमले में लोगों की मौत हो गई। आतंकियों ने सैन्‍य टुकड़ी पर भी हमला किया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरने के लिए एक अभियान चलाया और इस दौरान 60 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले में बुर्किना फासो की सेना के चार सैनिक भी मारे गए हैं। बता दें कि बुर्किना फासो के उत्‍तरी इलाके में गंभीर सुरक्षा परिस्थितियां बनी हुई हैं। यहां इस तरह के हमले आम हैं। सुरक्षाबलों के साथ-साथ आम लोग भी इस बात से भली-भांति परिचित हैं।

यह भी पढें   नदियाँ : धरती की जीवनरेखा और सभ्यताओं की आधारशिला : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com