Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद रेशम चौधरी के क्षेत्र का बजट निकासा की मांग

 

१ जनवरी, काठमांडू ।  कैलाली क्षेत्र नम्बर २ से निर्वाचित सांसद रेशम चौधरी के क्षेत्र का स्थानीय साझेदारी विकास बजेट का रकम निकासा करने के लिये मांग किया गया है ।
बुधवार के राष्ट्रिय सभा बैठक के शून्य समय मे राष्ट्रिय सभा सदस्य कमला वली ने उक्त क्षेत्र के बजेट निकासा करने के लिये मांग की है । ‘रेशम चौधरी जेल में रह रहे अवस्था में उस क्षेत्र के स्थानीय साझेदारी विकास कार्यक्रम अन्तर्गत का बजेट ६ करोड रोका गया है । जिसके कारण जनता बहुत दुखी है ।
उन्होंने कहा कि गतवर्ष उक्त क्षेत्र का बजेट विनियोजन करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ था । इसलिये जनता बार बार मुझे पूछ रही है ।
वली ने आग्रह करते हुये कहा कि उक्त विषय में जनता की बातें सम्बन्धित मन्त्रालय, नेपाल सरकार तथा इस सदन को जानकारी हो और वक्तव्य में आया रकम तुरन्त निकासा हो । इसके लिये सरकार का ध्यानाकार्षन कराना चाहती हूं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com