Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा के एनसेल टावर को जलाया गया

१ जनवरी, बारा ।

बारा के जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका– १६ पिलुवा स्थित एनसेल टावर में आगजनी की गई है ।
कार्यालय बारा का प्रहरी उपरीक्षक विकासराज खनाल ने जानकारी दिया कि सशस्त्र औद्योगिक सुरक्षा बल के ३०० मिटर पूर्व में अवस्थित टावर में मंगलवार रात को अज्ञात समूह द्वारा आगजनी की गयी है ।
प्रहरी उपरीक्षक खनाल ने बताया कि आगजनी किसने किया है वह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।
प्रहरी ने बताया कि स्थानीयवासी जसबहादुर वाइबा के जमीन में अवस्थित टावर मंगलवार रात १० बजे को जलाया गया है । घटना के सम्बन्ध में आवश्यक अनुसन्धान जारी है ।
आगजनी से टावर में ८० प्रतिशत क्षति पहुंचा है । बिटिएस  सुरक्षित है ।  कलैया उपमहानगरपालिका और जीतपुर सिमरा उपमहानगरपालिका की दमकल के सहयोग से आग पर नियन्त्रण पाया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *