Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैष्णोदेवी मंदिर की पुरानी और प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुली

 

जम्मू।

त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णोदेवी मंदिर की पुरानी और प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बुधवार से खोल दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि पुरानी गुफा केवल जनवरी और फरवरी के दौरान खोली जाती है, जब भीड़ बहुत कम होती है। शेष महीनों में तीर्थयात्रियों को गर्भगृह तक पहुंचने के लिए नई गुफाओं से होकर गुजरना पड़ता है। अधिकारियों ने बताया कि हर साल मकर संक्रांति के बाद तीर्थयात्रियों के लिए यह प्राकृतिक गुफा खोली जाती है।
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने कहा कि गुफा अब दर्शन की खातिर तीर्थयात्रियों के लिए खोल दी गई है। अधिकारी ने कहा कि उपसंभागीय मजिस्ट्रेट को भीड़ को देखते हुए पुरानी गुफा से दर्शन को विनियमित करने के लिए अधिकृत किया गया है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो।

यह भी पढें   मधेश आश्रित दलों का संकट,आवश्यकता और पुनरुत्थान की संभावना : चन्दन दुबे

सीईओ ने कहा कि जब दिनभर में आने वाले तार्थयात्रियों की संख्या 10 हजार से कम होती है, तभी इस प्राकृतिक गुफा को खोलने की अनुमति दी जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *