Sat. Nov 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्नी का कटा सर लेकर पति घूमा सडकों पर

 

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दोपहर एक दंपति के बीच हुए विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। आक्रोशित पति ने सरेआम हसिया से पत्‍नी की गर्दन काट दी। हाथ में कटा सिर लेकर आरोपित पति थाने की ओर निकला। लगभग डेढ़ किमी तक पहुंचते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कटे सिर के साथ दबोच लिया। वहीं, घटना के बाद से ही लोंगो के बीच दहशत का माहौल है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी अखिलेश रावत की शादी तीन वर्ष पहले सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पाराकुआ निवासी गोङ्क्षवद रावत की पुत्री रंजना के साथ हुआ था। करीब डेढ़ माह पूर्व रंजना की तीन माह की पुत्री बीमारी से मर गई थी। घटना के बाद से रंजना मायके में रह रही थी। चार दिन पहले ही रंजना को विदा कराकर अखिलेश लाया था। शनिवार की दोपहर करीब पौने दो बजे अखिलेश और रंजना (25) के बीच झग़ड़ा हो गया। अखिलेश पत्नी को पीटते हुए घर के बाहर बरामदे में लाया और उसे पटककर हसिया से गला रेत दिया।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 नवबर 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

यही नहीं ताबड़तोड़ वारकर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर के बाल पकड़कर थाने की ओर चल दिया। करीब आधे घंटे बाद जब अखिलेश डेढ़ किमी दूर जा चुका था पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. अरङ्क्षवद चतुर्वेदी ने एएसपी आरएस गौतम ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपित से वार्ता की और घटना स्थल का जायजा लेकर शव को पीएम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने दामाद अखिलेश सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि जो तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।वीभत्‍स : सरेआम काटी पत्‍नी की गर्दन, स‍िर हाथ में लेकर न‍िकला सड़क पर-नजारा देख सहम गए लोग

यह भी पढें   सिरहा में ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की मौत

हाथ में रक्त रंजित सिर लेकर जा रहे अखिलेश को राह चलते जो देखता सहम जाता। तमाम लोग वीडियो बनाने लगे और फोटो खींचने लगे, लेकिन उसे टोकने अथवा रोकने का साहस किसी में नहीं हुआ। पुलिस ने भी उसे घेरकर पकड़ा और जबरन उसके हाथ से सिर को कब्जे में लिया।

सिर हाथ में लेकर आरोपित दिन दहाड़े थाने निकला। लगभग डेढ़ किमी तक पहुंचते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने कादिरपुर गांव के पास आरोपित को दबोच लिया। तमाशबीन बने ग्रामीण दहशत में नजारा देखते रहे। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 4 नवंबर 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

दैनिक जागरण से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com