संचार माध्यम के प्रति प्रधानमन्त्री निराश, कहते हैं– हम लोगों को अपमानित कर रहा है
काठमांडू, ३ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने संचार माध्यम के प्रति निराशा व्यक्त किया है । उनका मानना है कि संचार माध्यम सरकार और नेताओं की अपमान कर रहा है । विशेषतः नेताओं की गुटबंधी संबंधी समाचार के प्रति प्रधानमन्त्री ने असन्तुष्टी व्यक्त किया ।
पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक समापन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि संचार माध्यम ने ही नेताओं को विभिन्न गुटो में विभाजन किया है, जो अपमानजनक है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘देशी की आवश्यकता अनुसार पार्टी एकजूट हो गई है । केन्द्री कमिटी बैठक में ही उसी अनुसार विचार–विमर्श हुई । लेकिन कुछ संचार माध्यमों ने हम लोगों को विभाजन किया है, किसी को इधर कहा है तो किसी को उधर, यह हमारी अपमान है ।’
प्रधानमन्त्री ओली का कहना है कि पार्टी के भीतर समूह–समूह में विचार–विमर्श होना स्वभाविक है, लेकिन संचार माध्यम उसी समूह को गुट के रुप में प्रचार कर देता है । उन्होंने कहा– ‘पार्टी के अन्दर विचार–विमर्श होते ही भागबंडा लगाकर हम लोगों को विभिन्न गुटों में विभाजन कर दिया जाता है । हमारे शरीर में शर भी होता है और दिमाग भी । हम लोग पार्टी के कार्यकर्ता हैं, किसी के दास नहीं ।’

