Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चिकित्सक संघ में कांग्रेस का वर्चस्व

 

११ फरवरी, काठमांडू । नेपाल चिकित्सक संघ में एक सदस्य के अलावा अन्य सभी पद में नेपाली कांग्रेस निकट डा लोचन कार्की नेतृत्व का लोकतान्त्रिक समूह विजयी हुआ है ।
हाल ही में संघ का निर्वाचन सम्पन्न हुआ जिसके मत परिणाम में सबसे अधिक मत अध्यक्ष पद के लिये विजयी डा. लोचन कार्की लाये हैं ।
संघ के २८वें कार्यकारिणी समिति के लिये निर्वाचन में देशभर से ६ हजार १ सौ ५७ मत गिरा था । जिसमें डा कार्की ४ हजार १११ मत लाया है । डा कार्की अपने प्रतिस्पर्धी डा पुष्पमणि खराल से २ हजार १३२ मत से विजयी हुये हैं ।

यह भी पढें   दीपक भट्ट प्रकरणः अन्य वीआईपी उद्योगपतियों के नाम भी आए सामने, शेयर बाजार में हेरफेर का खुलासा

नया कार्यसमिति में पेशागत समावेशी समूह से सिर्फ डा लिजन महर्जन सदस्य में विजयी हुए हैं । डा महर्जन २ हजार ८७२ मत लाया है ।
अध्यक्ष में विजयी डा कार्की के बाद सबसे अधिक मत लाने वाले उपाध्यक्ष में विजयी डा. अनिल कार्की हैं । उन्होंने ३ हजार ९४५ मत लाये हैं । उसके बाद सहकोषाध्इक्ष में विजयी डा. विश्वराज दवाडी हैं ।
इसी प्रकार सहसचिव में विजयी डा निरजकुमार सिंह सदस्य में डा. रितेश थापा और डा. नन्दा कुमारी गुरुंग विजयी हुये हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *