Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भोजपुरिया दर्शकों पर छाया भोजपुरी इंडस्‍ट्री की पॉपुलर एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह का जादू

 

 

भोजपुरी इंडस्‍ट्री की पॉपुलर एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह का जादू भोजपुरिया दर्शकों पर खूब देखने को मिल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्‍म ‘लैला मजनू’ इस वीकेंड रिलीज हुई थी, जिसके सभी शोज हाउसफुल चल रहे हैं। वैसे बता दें कि जिस तरह सभी डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर उनके चाहने वाले लोग बहुतेरे हैं, वैसा ही प्‍यार उन्हें बॉक्‍स ऑफिस पर भी मिल रहा है। यही वजह है कि अक्षरा की फिल्‍म ‘लैला मजनू’ के लिए दूसरा दिन भी खास रहा और सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतार देखने को मिली है।

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

‘लैला मजनू’ की बात करें तो फिल्म में लैला के किरदार में अक्षरा दर्शकों को खूब भा रही हैं। फिल्‍म में मजनू के किरदार में सुपर स्‍टार प्रदीप पांडेय चिंटू हैं। दोनों की इन एंड आउट केमेस्‍ट्री शानदार रही है। यह फिल्‍म में भी साफ झलक रहा है। लोगों को उनकी केमेस्‍ट्री खूब पसंद आ रही है। इसके लिए अक्षरा ने भोजपुरिया दर्शकों को थैंक्‍स कहा है।

वहीं, अक्षरा को उनके फैंस सोशल अकाउंट के जरिए भी फिल्‍म के लिए बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढें   हरितालिका तीज के अवसर पर वीरगंज कारागार में खाद्यान्न एवं स्वच्छता सामग्री वितरण

वहीं, ट्रेड पंडितों का मानना है कि फिल्‍म अच्‍छी बनी है। इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों अक्षरा सिंह के फॉलोअर्स की संख्‍या बढ़ी है, वह भी फिल्‍म के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। ऊपर से फिल्‍म में अक्षरा की साफ-सुथरी छवि को भी दर्शकों ने दिल खोलकर स्‍वीकारा है। फिल्‍म के गाने भी बेहतरीन हैं और संवाद भी दर्शकों से बातचीत करने वाले हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com