Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में याेग विश्वविद्यालय का निर्माण

 

 

योगा को बढ़ावा देने के लिए भारत के बाहर पहली योगा यूनिवर्सिटी शुरू हो रही है। इस यूनिवर्सिटी में अगले साल से कक्षाएं शुरू होंगी। इस यूनीवर्सिटी की स्थापना अमेरिका में शोध करने के बाद की जा रही है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया इस साल अप्रैल महीने में शुरू हो जाएगी। विवेकानंद योगा यूनीवर्सिटी  की तरफ से योगा यूनीवर्सिटी की स्थापना के लिए Los Angeles में शुरूआती स्तर पर कैंपस बना दिया है।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा क्यों ? अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुभव से क्या सीखा जा सकता है ?-विनोदकुमार विश्वकर्मा

Case Western University के प्रोफेसर श्री श्रीनाथ (Sree Sreenath) को इस यूनीवर्सिटी का अध्यक्ष चुना गया है जबिक इंडियन योगा गुरु एच आर नागेंद्र (H R Nagendra) को चैयरमैन चुना गया है। यूनिवर्सिटी स्थापना का कार्य इस साल अगस्त 2020 तक शुरू होगा, जबकि अप्रैल महीने में योगा में मास्टर कोर्स करने के लिए एडमिशन शुरू हो जाएगा।

ब्यूरो ऑफ प्राइवेट पोस्टकॉन्डरी एजुकेशन, कैलिफोर्निया (Bureau for Private Postsecondary Education) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त करने के तीन महीने के भीतर योगा यूनिवर्सिटी शुरू करने का फैसला किया गया। इसकी मान्यता साल 2019 में नवंबर महीने में दी गई थी। VAYU की तरफ से इस योगा यूनिवर्सिटी में सहयोगी अनुसंधान (collaborative research) की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके जरिए विशभर की यूनिवर्सिटी का भी सहयोग मिलेगा।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

NASA के पूर्व वैज्ञानिक नागेंद्र ( Nagendra said) ने न्यूज एजेंसी पीटीआइ को दिए इंटरव्यू में कहा कि आदमी के अंदर शिक्षा उसको पूर्ण बनाती है और वह राष्ट्र निर्माण में अपनी शिक्षा के जरिये योगदान कर सकता है। VAYU का मकसद छात्रों में शिक्षा देना है ताकी वह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। साल 2002 में भारत में पहली योगा यूनिवर्सिटी शुरू की गई थी। नागेंद्र ने बताया कि इससे प्रेरित होकर ही उन्होंने विश्व में योगा यूनीवर्सिटी का निर्माण करने की प्रेरणा मिली।

यह भी पढें   चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com