Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री से इस्तिफा मांग करते हुए विवेकशील द्वारा प्रदर्शन

 

काठमांडू, २४ फरवरी । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली से इस्तिफा मांग करते हुए विवेकशील नेपाल पार्टी ने माइतघर में प्रदर्शन किया है । विवेकशील का कहना है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में निर्लिप्त है, इसीलिए प्रधानमन्त्री को पद में रहने की नैकिता नहीं है । उसने यह भी कहा है कि बास्कोटा काण्ड में प्रधानमन्त्री खूद संलग्न हैं, इसीलिए उनको पद से इस्तिफा देनी चाहिए ।
विवेकशील पार्टी ने एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है– ‘लगभग दो डेढ महीने पहले ही प्रधानमन्त्री को कमिसन–डील संबंधी अडीयो रेकर्ड प्राप्त हो चुका था । बास्कोटा प्रधानमन्त्री से करीब है, वह प्रधानमन्त्री का ही भाषा बोलते थे, ऐसी अवस्था में बास्कोटा के ऊपर प्रश्न उठता है तो नैतिकता के आधार में प्रधानमन्त्री ओली को भी इस्तिफा देना चाहिए और निष्पक्ष छानबिन के लिए सहयोग करना चाहिए ।’
विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि अडीयो रेकर्ड सार्वजनिक होने से दो दिन पहले प्रधानमन्त्री ओली ने मन्त्री बास्कोटा को उच्च मूल्यांकन किया था, जो प्रधानमन्त्री के ऊपर नैतिकत प्रश्न है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *