Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज है चित्रगुप्त पूजा, जानिए पूजन विधि

 

Image result for image of chitragupta

हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार चैत्र कृष्ण द्वितीया यानी होली-धुलेंड़ी के अगले दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस वर्ष 11 मार्च 2020, बुधवार को भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया जाएगा। भगवान चित्रगुप्त की कृपा पाने के लिए इस दिन उनके निम्न मंत्र का जाप करना लाभदायी होता है।

भगवान चित्रगुप्त के हाथों में कर्म की किताब, कलम, दवात और करवाल है। वे कुशल लेखक हैं और उनकी लेखनी से अपने-अपने कर्मों के अनुसार सभी जीवों को न्याय मिलता है।
भगवान चित्रगुप्त का अवतरण पर्व चैत्र पूर्णिमा के दिन हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस दिन उनकी झांकियां, रथयात्रा निकाली जाती है। इस दिन लोग पूरे परिवार के साथ उनका पूजन करते हैं। आइए जानें कौन-से मंत्र से करें उनका पूजन…
चित्रगुप्त की प्रार्थना के लिए मंत्र –

यह भी पढें   गोडैता नगरपालिका –१० के विवेक मण्डल ने किया आत्मदाह का प्रयास

मसिभाजनसंयुक्तं ध्यायेत्तं च महाबलम्।
लेखिनीपट्टिकाहस्तं चित्रगुप्तं नमाम्यहम्।।

इसके साथ ही भगवान चित्रगुप्त के इस मंत्र का जाप अवश्य करें।

मंत्र- ‘ॐ श्री चित्रगुप्ताय नमः’ की 108 मंत्र का जाप करना लाभदायी रहता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *