प्रियंका चाेपडा और निक जाेनास ने भांग की मस्ती के साथ मनाया हाेली का त्याेहार
फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में मुंबई में होली मनाई और दोनों की रंगों में डूबी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। होली मनाने के बाद प्रियंका और निक अपने करीबी दोस्तों और परिवारजनों के साथ शहर से दूर वीकेंड मनाने के लिए रवाना हुए थे। होली पार्टी में प्रियंका और निक ने भांग का जमकर मजा लिया था।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में प्रियंका मस्ती कर रही है, वहीं उनके साथ उनकी गर्ल गैंग भी साथ नजर आ रही हैं और सभी म्यूजिक का भी आनंद लेते नजर आ रहे हैं। जबकि निक को प्रियंका के भाई सिद्धार्थ के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता हैं।
निक ने हाल ही में जोनास ब्रदर्स के साथ अपने ‘हैप्पीनेस बिगिन्स’ टूर पूरा किया हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ हिंदू और क्रिश्चन अंदाज में शादी की हैंl निक जोनास अमेरिकी सिंगर और हॉलीवुड अभिनेता हैं। वह प्रियंका से उम्र में 10 वर्ष बड़े हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में भी काम किया हैंl प्रियंका की निक से शादी जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई थीं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भाई लिया था।

