Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल आने वालों को देना होगा प्रमाण पत्र

 

नेपाल प्रवेश करने पर विदेशी नागरिकों को अब कोरोनावायरस से संक्रमित न होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। यह नियम चीन, दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान व जापान से आने वाले लोगों पर मंगलवार से लागू हो गया है।

अध्यागमन विभाग महानिदेशक ईश्वर राज पौडेल के मुताबिक कोरोनावायरस को लेकर नेपाल सरकार गंभीर है। इसी क्रम में नया नियम लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसमें विदेशियों को नेपाल आने के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें यह स्पष्ट तौर पर उल्लिखित होना चाहिए कि संबंधित व्यक्ति कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त है। नेपाल गृह मंत्रालय ने नेपाल स्थित विदेशी कूटनीतिक नियोग को पत्राचार कर इस बारे में जानकारी दे दी है। चीन, दक्षिण कोरिया, इटली, ईरान व जापान से आने वाले लोगों पर यह नियम मंगलवार से लागू हो गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *