Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित किया

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही उसने इसके खतरनाक स्तर पर प्रसार और गंभीरता और इसे रोक पाने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने चीन के बाहर कोरोना वायरस (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए हैं। इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है।

यह भी पढें   बुलडोजर चलने से पहले ही लोगों ने हटाए अपने सामान

अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्य इससे प्रभावित हो गए हैं। इसके चलते कई राज्यों ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वायरस से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। अब तक 1,037 लोग संक्रमित हो गए हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स और पत्नी रीता विल्सन  कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *