Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमापर कोभिड१९ के कारण स्वास्थ्यसुरक्षा प्रबल,नेपाली नागरिकाें के आनेजाने पर काेई पाबंदी नहीं

 

भारतीय दूतावास द्वारा विज्ञप्ति के अनुसार नेपाल भारत सीमा पर विश्वव्यापी रुप में फैल रहे  कोभिड–१९ के कारण जनस्वास्थ्य तथा सुरक्षा के कारण, विदेशी एवम् भारतीय नागरिकाें के भारत प्रवेश तथा वहाँ से बाहर जाने के समय सुरक्षा का उपाय लागू किया गया है ।  भारतीय तथा विदेशी नागरिकाें की यात्रा तथा आने जाने में न्यूनतम असुविधा कायम करना तथा स्वास्थ्य तथा सुरक्षा सुनिश्चित करना ही  इस कदम का मुख्य अभिप्राय है । समय के क्रम के साथ ही प्रकोप की अवस्था देख कर उपायाें की निरन्तर समीक्षा की जाएगी ।
ये सभी उपाय नितान्त जनस्वास्थ्य तथा सुरक्षा के साथ सम्बन्धित हैं । इन उपायाें से हवाई तथा स्थल मार्गद्वारा भारत की ओर यात्रा करने वाले किसी भी नेपाली नागरिक पर काेई असर नहीं पडेगा ।
किन्तु सभी नाकाओं पर स्वास्थ्य परीक्षण काे अधिक प्रबल बनाया जा रहा है और भारतीय, नेपाली या किसी भी तीसरे देश के यात्री में कोभिड–१९ का लक्षण दिखने पर तथा कोभिड–१९ प्रभावित ७ राष्ट्राें में से किसी एक का भी भ्रमण करने वाले व्यक्ति काे क्वारेन्टाइन में रखा जा सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com