Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घोटाला के आरोप में महोत्तरी से दो व्यक्ति गिरफ्तार

 

१२ मार्च, महोत्तरी । महोत्तरी के पिपरा गाउँपालिका में सञ्चालित एक वित्तीय संस्था में डेढ करोड से अधिक रुपैया का घोटाला करने के आरोप में दो व्यक्ति को प्रहरी ने गिरफ्तार किया है । जिला प्रहरी कार्यालय का प्रहरी उपरीक्षक श्यामकृष्ण अधिकारी के अनुसार पिपरा में सञ्चालित ‘नेरुडे लघुवित्त वित्तीय संस्था उपशाखा’का १ करोड ६१ लाख ७६ हजार रुपैया घोटाला करने के आरोप में उनलागों को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी उपरीक्षक अधिकारी ने बताया कि मोरङ के ग्रामथान गाउँपालिका–३ का २६ वर्षीय बद्रीनारायण तवदार और जहदा गाउँपालिका–३ का ३१ वर्षीय दीपककुमार कर्ण को हिरासत में लिया गया है ।
उन्होंने बताया कि तवदार नेरुडे लघुवित्त वित्तीय संस्था का वरिष्ठ उत्प्रेरक और कर्ण सहायक थे । उनलोगों मंगलवार रात को हिरासत में आज पत्रकार सम्मेलन कर सार्वजनिक किया गया है ।
प्रहरी उपरीक्षक ने बताया कि ये दोनों नकली ऋणी बनाकर झूठा विवरण तैयार करता था और कर्जा लगानी दिखाकर सदस्यों से भी मासिक सांवा किस्ता वसूलता था । और वह सारा पैसा बैंक में जम्मा नहीं करता था । वित्तीय संस्था का महाप्रबन्धक रिषिप्रसाद न्यौपाने के रिपोर्ट के आधार में उन दोानों को हिरासत में लेकर अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com