त्रिवि में अब सेक्युरिटी फिचर वाला ट्रान्सकृप्ट की व्यवस्था
१२ मार्च, काठमांडू । त्रिभुवन विश्वविद्यालय (त्रिवि) अब विद्यार्थी को ‘सेक्युरिटी फिचर’ वाला ट्रान्सक्रिप्ट उपलब्ध करायेगा ।
त्रिवि अब सभी को समान तथा नकली ट्रान्सकृप्ट पर रोक लगाने के लिये सेक्युरिटी फिचर वाला ट्रान्सकृप्ट उपलब्ध करायेगा । त्रिवि परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय का नियन्त्रक पुष्पराज जोशी ने जानकारी दिया कि त्रिवि प्राज्ञिक परिषद से उक्त निर्णय कर यह प्रक्रिया शुरु की गई है ।
उनके अनुसार, इस प्रत्रिया से उक्त ट्रान्सक्रिप्ट असली है या नकली की जांच कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि उक्त ट्रान्सकृप्ट के बीच में सात प्रकार का विभिन्न ढांचा रहेगा । उसी के आधार पर असली या नकली की जांच की जायेगी । अब का फीचर वाला ट्रान्सकृप्ट पानी में नहीं भिजेगा न ही फटेगा ।
जोशी ने कहा कि अभी बजार में त्रिवि का नकली ट्रान्सकृप्ट भी तैयार किया जा रहा है । जो नींदनीय है ।
उन्होंने कहा कि वि. सं. २०७७ से परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को उक्त ट्रान्सकृप्ट वितरण किया जायेगा । सभी को एक ही प्रकार का ट्रान्सकृप्ट रहेगा पर उसका बाहर का कभर पांच प्रकार का रहेगा । शुल्क अभी के अपेक्षा कुछ ज्यादा लगेगा परन्तु अब का नया ट्रान्सकृप्ट मजबुत तथा प्रोभिजनल के साथ रहेगा ।

