Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् भवन की कुर्सी में ‘कोराना भाइरस’ का त्रास !

 

१२ मार्च, काठमांडू । सांसद रेणु यादव ने सदन को ध्यानाकर्षण कराते हुये कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा बढता जा रहा है । गुरुवार को प्रतिनिधिसभा बैठक में सांसद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिये सरकार बार–बार हाथ धोने का विज्ञापन कर रही है, पर सांसद के बैठने वाला कुर्सी में लगी खोल इतना गन्दा है कि इसे छुने के बाद बार–बार हाथ धोने का मन करता है । सरकार को सफाई पर अत्यधिक ध्यान रखाना चाहिये ।
खुद बैठे हुये कुर्सी का खोल खींचकर दिखाते हुये यादव ने कहा– देखिये तो यह खोल कितना गन्दा है । इसे छुने के बाद हाथ धोने के लिये कहां जाय ? उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुये कोरोना संक्रमण को नेपाल में नहीं आने देने के लिये सरकार सावधानी नहीं अपना रही है । उनका कहना था कि देश में भीड भीयथावत है और स्क्ूल भी अभी ता खूला है ।
उन्होंने कहा कि अन्य देश अपनी जनता की सुरक्षा के लिये तैयारी में जुटी है पर नेपाल अभी तक सो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *