गांवपालिका द्वारा मास्क उत्पादन शुरु
१३ मार्च, अर्घाखांची । अर्घाखांची जिला के छत्रदेव गाउँपालिका द्वारा मास्क उत्पादन शुरु की गई है । पालिका का अध्यक्ष लेखनाथ पोखरेल ने बताया कि बजार में मास्क का आभाव दिखने पर कोरोना वाइरस के संक्रमण से बचने के लिये स्थानीय टेलर्स व्यवसायी द्वारा मास्क बनाना शुरु किया गया है ।
उनका कहना है कि विश्वभर महामारी के रुप में फैला का कोरोना वाइरस का संक्रमण नेपाल में भी फैल सकता है । इसी सम्भावना से बचने के लिये पालिका स्थानीयवासी को वितरण करने के लिये ३० हजार से अधिक मास्क तैयार करवा रहा है । उन्होंने बताया कि कोरोना के त्रास के बीच नेपाल में मास्क का आभाव दिखाई दे रहा है । इसी को ध्यान में रखते हुये यह कार्य किया जा रहा है ।

