Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस महामन्त्री कोइराला ने पार्टी सभापति देउवा को क्यों लिखना पड़ा पत्र ?

 

काठमांडू, १४ मार्च । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. सशांक कोइराला ने अपने ही पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को एक पत्र लिखे हैं । पत्र में उन्होंने पार्टी सभापति देउवा को आग्रह किए हैं कि नेपाली कांग्रेस नवलपरासी (पश्चिम) कार्य समिति को यथावत रखना चाहिए । पत्र में नेता कोइराला ने अन्य विषयों में अपना असंतुष्टि व्यक्त किया है ।
सहमति बिना विधान से बाहर जाकर अन्य विभाग गठन होना, बिना सहमति कुछ नयां व्यक्ति केन्द्रीय सदस्य एवं आमन्त्रित सदस्य में मनोनित होना आदि विषयों में भी महामन्त्री कोइराला ने अपना असंटुष्टि जाहिर किया है । उनका कहना है कि पार्टी सभापति की इसतरह की हरकत से पार्टी में आन्तरिक एकता में संकट उत्पन्न हो सकता है ।
स्मरणीय है कि पार्टी सभापति देउवा ने नवलपरासी (पश्चिम) के कार्यवाहक जिला सभापति अर्जुन पोखरेल को हटाकर वहां गत फाल्गुन २३ गते विष्णुप्रसाद पौडेल को मनोनित किए थे । सभापति देउवा द्वारा इसतरह अपेक्षा विपरित क्रियाकलाप होने के कारण पार्टी महामन्त्री कोइराला ने एक पत्र लिखकर सभापति से अपना असंतुष्टि जाहिर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com